फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपसा रमोती घुंघर न बजा छमा छम...

विज्ञापन
खेतीखान के दीप महोत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की नगरी खेतीखान में चल रहे दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या कुमाऊं लोक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने भोटिया जनजाति का सामूहिक नृत्य रूपसा रमोती घुंघर न बजा छमा छम, गढ़वाली लोक नृत्य ओ भाना रंगीली भाना गाकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शिक्षाविद सीएल वर्मा ने किया। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में आए कलाकारों ने वंदना के साथ महोत्सव की शुरुआत की।
लोक गायक प्रदीप कुमार ने मधुली हिट दगड़ा पहाड़ा ज्यूला, कमल कुमार ने क्रीम पौडर घिसनि किले नै की प्रस्तुति देकर दर्शक को झूमने पर मजबूर किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान त्यारसों प्रकाश सिंह माहरा रहे।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन दिवाकर भट्ट और संदीप कलखुड़िया ने किया। इस मौके पर मनोज माहरा, डिगराज सिंह, पृथ्वीराज मनराल, नीरज बोहरा, जगदीश भट्ट, ललित माहरा, दीपक देउपा, संजय कलखुड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें