फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों के खाते में भेजी पेंशन

विज्ञापन
बुजुर्ग आन सिंह। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
दिवाली का तोहफा: लाभार्थियों के खाते में भेजी पेंशन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग और किसान पेंशन खाते में भेजी
जिले में 17381 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। समाज कल्याण विभाग से पेंशन लेने वाले 17381 लाभार्थियों को दिवाली का तोहफा मिला है। विभाग ने उनके खातों में जुलाई से सितंबर तक की पेंशन डाल दी है। दिवाली से पहले विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग और किसान पेंशनरों के खाते में तीन माह की पेंशन डाली जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से लाभार्थियों के खाते में मौजूद वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही जुलाई, अगस्त और सितंबर माह की पेंशन डाल दी गई है। बताया गया कि सामान्य रूप से अधिकतर लाभार्थियों के खाते में तीन हजार रुपये की धनराशि ऑनलाइन डाली गई है।
विज्ञापन

ये है पेंशन लाभार्थियों की संख्या:
विधवा: 581
वृद्धावस्था: 13013
दिव्यांग: 2501
किसान: 1306
कुल योग- 17381
22 माह से पेंशन को तरस रहे बुजुर्ग आन सिंह और बीनावती देवी
चंपावत। एक तरफ समाज कल्याण विभाग पेंशन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से खाते मेें भेजने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ धूरा क्षेत्र के दो बुजुर्ग पेंशन को तरस गए हैं। आन सिंह (75) और बीनावती देवी को बीते 22 माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। उनकी इस पीड़ा को धूरा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने शुक्रवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी के सम्मुख उठाया।
दोनों बुजुर्गों का कहना है कि उन्हें 22 माह से पेंशन नहीं मिली है। कई बार विभाग को पत्र भी भेजा है। पेंशन की यह रकम उनके रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में काम आती है लेकिन इसके बंद होने से समस्या बढ़ गई है। आन सिंह का कहना है कि बेटे और पत्नी की मौत के बाद वे परिवार में अकेले रह गए हैं। पेंशन की ये राशि उनके रोजमर्रा के खर्च को चलाने के लिए काफी उपयोगी थी।
विज्ञापन

फोटो 25 सीपीटी 01पी व 02पी (दोनों सिंगल)
कोट
सभी पात्र पेंशनधारियों की पेंशन की राशि उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में भेजी गई है। अगर इन दो बुजुर्गों को पेंशन की राशि नहीं मिली है तो इसका पता लगा जल्द से जल्द पेंशन की रकम उन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आरएस सामंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी।

बीनावती देवी।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें