क्रास कंट्री के हुए ट्रायल्य में चयनित और प्रतिभागी धावक।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। जिला एथलेटिक्स संघ ने बृहस्पतिवार को 19वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए जिले के धावकों का ट्रायल लिया। स्टेडियम मैदान में हुए ट्रायल्स में अलग-अलग आयु वर्ग में 85 धावकों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 18 धावक राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए।
एथलेटिक्स संघ के सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि ट्रायल्स के बाद चयनित हुए धावकों में सौरभ सिंह धौनी, पवन सिंह, सागर सिंह, रवींद्र चंद, हेमंत कुमार, प्रताप सिंह, अरुण राणा, मयूर बिष्ट, जतिन चंद, नरेंद्र महर, अरविंद कुमार, जितेंद्र, अजय चंद, प्रिया चंद, पायल राना, आसमा, नीतू मौर्या, सरस्वती राना शामिल हैं। संघ के सचिव ने बताया कि चयनित धावक नैनीताल जिला एथलेटिक्स संघ की मेजबानी में सात फरवरी को हल्द्वानी में प्रस्तावित प्रांतीय 19वीं क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल्स के आयोजन में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, मोहसिन, भुवन लाल, धनंजय गुप्ता, प्रदीप कुमार, जीतू, कोच मुकेश शर्मा ने सहयोग दिया।