फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Sun, 23 Feb 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रीठासाहिब पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष रीठा साहब कमलेश भट्ट ने आरोपी कुलदीप जोशी और माग सिंह का गैंग चार्ट तैयार कर दोनों के विरुद्ध थाना रीठा साहिब में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया।
विज्ञापन


बता दें कि तीन फरवरी को थानाध्यक्ष रीठा साहब कमलेश भट्ट ने आरोपी कुलदीप जोशी उर्फ विजय जोशी उर्फ फरिश्ता को 112 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल यूके03सीए 7465 के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में कुलदीप ने बरामदा हीरोइन नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर के माग सिंह उर्फ मान सिंह उर्फ मांगू से लाने की बात बताई थी। उसके बाद उस पर एनडीपीएस एक्ट में थाना रीठासाहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया। कुलदीप थाना चंपावत और माग थाना नानकमत्ता का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें