फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फार उत्तराखंड रैली निकाली जाएगी

Mon, 21 Aug 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में अधिकारियों को निर्देश देते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को जिले के सभी विकास खंडों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  इस संबंध में सोमवार को सीडीओ एसएस बिष्ट की अध्यक्षता में विकास भवन में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर बताया गया कि सभी ब्लॉकों में 29 दिवस को सुबह सात बजे रन फार उत्तराखंड रैली का आयोजन किया जाएगा। 

लोहाघाट में रैली मीना बाजार में एसबीआई एटीएम के पास से शुरू होकर जीआईसी पर तथा बाराकोट में रामलीला मैदान से शुरू होकर जीआईसी पोखरीगांव में तथा पाटी में तहसील से शुरू होकर क्षेत्र के मुख्य मार्ग से होते हुए ब्लॉक कार्यालय पर समाप्त होगी। मुख्यालय में जीआईसी शांत बाजार होते हुए गौरलचौड़ मैदान तक रैली निकलेगी। रैली समाप्ति के पश्चात गौरलचौड़ मैदान में विभिन्न मंनोरजक खेलों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने टनकपुर स्टेडियम में 27 से 29 अगस्त तक ध्यान चंद हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कराने को कहा। उन्होंने युवा कल्याण, खेल, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को रैली तथा खेलों से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी के स्थान पर डिक्शनरी या भविष्य में अधिकतम उपयोगी साबित होने वाले सामान प्रदान किए जाएं। बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी, डीओ हरीश जोशी, बीओ जसवंत खड़ायत व्यायाम प्रशिक्षक बीएस रावत आदि उपस्थित थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें