चंपावत। आरटीई के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए निजी विद्यालयों की ओर से प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।
ऑनलाइन पोर्टल पर पूर्व से विद्यमान निजी विद्यालयों की ओर से अपडेशन और नवीन विद्यालयों के पंजीकरण की विस्तारित तिथि 28 फरवरी तक निर्धारित की गई थी। जसवंत सिंह पोखरिया जिला समन्वयक समग्र शिक्षा चंपावत ने बताया कि समग्र शिक्षा की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के उन्नयन की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
बताया कि शिक्षा अधिकार अधिनियम आरटीई के तहत मान्यता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 25 फीसदी बच्चों को निशुल्क प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से दिया जाता है। इसके लिए जिले के 93 निजी विद्यालयों की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।