चंपावत में पथ संचलन करते आरएसएस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में पथ संचलन किया।
विद्यामंदिर खर्ककार्की में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच हरीश पंत ने हिंदू नववर्ष की अवधारणा पर प्रकाश डाला। विद्यामंदिर से शुरू हुआ पथ संचलन खटकना पुल, मोटर स्टेशन, शांत बाजार, जीआईसी चौक से वापिस विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। इस मौके पर जिला प्रचारक पारस, आरएसएस के जिला संघ चालक अमरनाथ वर्मा, जिला कार्यवाह शंकर जोशी, मोहन जोशी, भुवन पांडेय, चंद्रकिशोर बोहरा, श्याम नारायण पांडेय, राजेंद्र गहतोड़ी, प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत, सुरेश जोशी, योगेश पुनेठा आदि मौजूद थे।