फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर फंसे आरएसएस स्वयंसेवकों को निकाला

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर पैदल रास्ते से चलते हुए धौन पहुंचे आरएसएस के प्रशिक्षण से लौटे स्? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के अवरुद्ध होने के कारण राह भटके आरएसएस के 49 स्वयंसेवकों को प्रशासन ने सुरक्षित निकाल लिया। सोमवार देर शाम प्रशासन को सूचना मिली कि बनबसा से प्रशिक्षण लेकर लौट रहा आरएसएस के स्वयंसेवकों का दल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धौन-स्वांला में भटक गया है तो प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी स्वयंसेवकों सहित अन्य यात्रियों को सकुशल सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
विज्ञापन

तहसीलदार ज्योति धपवाल ने बताया कि आरएसएस के दल में शामिल चंपावत क्षेत्र के 28 स्वयंसेवक और तीन शिक्षक, लोहाघाट क्षेत्र के 14 स्वयंसेवक और तीन शिक्षक, एक व्यवस्थापक सहित कुल 49 स्वयंसेवकों और 18 अन्य राहगीर बस्तियांगूठ के आसपास रास्ता भटक गए जिसकी सूचना मिलने पर प्रशासन ने तत्काल पूर्व प्रधान नारायण दत्त भट्ट आदि से संपर्क कर युवाओं के सहयोग से स्वयंसेवकों और यात्रियों को दो किमी की पैदल यात्रा के बाद एनएच पर धौन तक पहुंचाया जहां से जलपान के बाद उन्हें चंपावत भेजा गया।
टीम में तहसीलदार के अलावा कोतवाल योगेश उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी, एसआई नरेंद्र सिंह लटवाल, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप, राजेंद्र सिंह रैंसवाल, कमल कुमार, नारायण दत्त भट्ट, प्रकाश भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रेन बसेरे और आरएसएस कार्यालय में ठहराए गए यात्री
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण राह भटके यात्रियों को प्रशासन ने नगरपालिका के रेन बसेरे में ठहराया जबकि आरएसएस कार्यालय में भी स्वयंसेवकों और अन्य यात्रियों को ठहराया गया। राह भटकने वालों में आरएसएस के तहसील प्रचारक नवीन चंद्र, जिला कार्यवाहक शेखर जोशी, चंद्र किशोर बोरा, चंद्रशेखर जोशी, विद्या मंदिर लोहाघाट के प्रधानाचार्य गगन सिंह बोहरा, सरस्वती शिशु मंदिर के जीवन जोशी, संजय भट्ट आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें