फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद शुरू हुई मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन के बाद प्रफुल्लित नेपाल के श्रद्धालु। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मौसम साफ होने के बाद मंगलवार से मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा शुरू हो गई है। इस दौरान 150 लोगों ने देवी के दर्शन किए। बारिश के चलते प्रशासन ने तीन दिन तक धाम की यात्रा पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि पूर्णागिरि धाम में आठ अक्तूबर से लगाई गई रोक को मौसम साफ होने पर मंगलवार को हटा लिया गया। इस दौरान 150 से अधिक लोगों ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। धाम में आवाजाही तो शुरू हो गई लेकिन पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ नाले की स्थिति अब भी जोखिमभरी बनी हुई है। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि समिति श्रद्धालुओं को सभी जरूरी सुविधा देने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें