चंपावत। पूर्णागिरि क्षेत्र के कटौजिया में भू कटाव रोकने के लिए शासन की ओर से 29.28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि कटौजिया क्षेत्र में भू कटाव को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग को शासन से 14 लाख 70 हजार और पूर्णागिरि मंदिर पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त भाग का पुनर्निर्माण कार्य के लिए 14 लाख 58 हजार की (कुल 29 लाख 28 हजार) प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके अलावा सिंचाई खंड लोहाघाट को आपदा न्यूनीकरण मद से चंपावत में छतार पुल के समीप नागनी नदी से हो रहे भू कटाव की सुरक्षा के लिए 14 लाख 60 हजार और आपदा न्यूनीकरण मद में पुलिस लाइन में गंडक नदी से हो रहे भू कटाव के सुरक्षात्मक कार्य के लिए 13 लाख 50 हजार (कुल 28 लाख 10 हजार) की शासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। संवाद