एसएफआई की सोलन इकाई ने भी हल्ला बोल दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय में एमए (अंतिम वर्ष) राजनीति विज्ञान की मौखिक परीक्षा में छात्र-छात्राओं से शुल्क के रूप में 200 रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया। इससे नाराज छात्रनेताओं की परीक्षा प्रभारी से झड़प हो गई। छात्र नेताओं ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।
डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को राजनीति विज्ञान के एक रेगुलर, 47 प्राइवेट छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा हुई। परीक्षा लेने को बाहर से दो परीक्षक आए। छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सिंह रावत का आरोप है कि मौखिक परीक्षा के लिए हर परीक्षार्थी से 200 रुपये शुल्क के नाम पर लिए गए। जानकारी मांगने पर परीक्षा प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप लगा। छात्रों का कहना था कि इस शुल्क की कोई रसीद भी नहीं दी गई। वहीं परीक्षा प्रभारी डॉ. अल्का ने आरोपों को खारिज किया है।