टनकपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर नाली निर्माण में लगी रेलवे की जेसीबी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की ओर से नगर में चिह्नित अतिक्रमण में नोटिस चस्पा करने का कार्य दूसरे दिन भी नहीं चला, लेकिन रविवार को रेलवे रोड पर नाली निर्माण में बाधक चार झोपड़ियों को हटाया गया। आरपीएफ ने संबंधित को सूचना दी और स्वयं सामान हटाया गया।
बता दें कि 21 मई से रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमण चिह्नित कर नोटिस चस्पा करने का कार्य शुरु हुआ था। नोटिस में सात दिन में रेलवे की भूमि खाली करने को कहा गया। इस बीच तीन दिन के बाद शनिवार की तरह ही रविवार को भी नोटिस चस्पा करने का कार्य बंद रहा। रविवार को जीआरपी ने स्टेशन रोड पर नाली निर्माण में आड़े चार झोपड़ियों को खाली कराया। जीआरपी की टीम में एचसी जगदीश नाथ समेत आदि कर्मी शामिल रहे।