लोहाघाट पीजी कॉलेज खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मह?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज के खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता 2020 शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर की टीम ने गंगनाथ बाबा इलेवन को सात विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। शनिवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के जरिये युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहनीय बताया। उद्घाटन मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गंगनाथ बाबा इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 132 बनाए, जिसमेें नीरज ने सर्वाधिक 44, अतुल ने 36 तथा मुकेश ने 30 रनों का योगदान दिया । रॉयल स्ट्राइकर की ओर से मोहित ने पांच व विकास ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर की टीम ने 13 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस टीम की ओर से प्रकाश ने 76 रनों की पारी खेली, मुकेश ने 22 रन बनाए। गंगनाथ इलेवन की ओर से युगल ने दो विकेट लिए। इस मैच के अंपायर भैरव राय, विवेक राय और स्कोरर अमन फर्त्याल थे। आयोजन में छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल ढेक, अमित ढेक, जितेंद्र राय, विवेक राय, गौरव कापड़ी, रोहित राय, भैरव राय, अमन फर्त्याल, रितिक राय आदि सहयोग कर रहे हैं।