फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की सेवा में नर्सों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण : सीएमओ 

Sun, 12 May 2019 10:39 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत/लोहाघाट।
विज्ञापन
विश्व नर्सिंग डे के अवसर पर केक काटते सीएचसी लोहाघाट की नर्स और सीएमएस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर रविवार को जिला अस्पताल में कार्यक्रम हुए। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरपी खंडूरी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में कहा गया कि मरीजों की सेवा और उनकी देखभाल में नर्सों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है। नर्सों की सेवा मरीजों की तकलीफ को कम करने में मददगार है। नोबल नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस के रूप में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन


इस दौरान अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. एचएस ऐरी, डॉ. प्रदीप बिष्ट ने कहा कि रोगियों की देखभाल करने में नर्सों का खास योगदान है। वे अस्पतालों में हर वक्त मरीजों के लिए सेवा की मिसाल हैं। नर्सों के बिना मरीजों को अस्पताल में सुविधा की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

कार्यक्रम में नर्सों ने पूरी तन्मयता से मरीजों की सेवा करने के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर डॉ. श्वेता खर्कवाल, डॉ. रवि, विकास, बसंती तिवारी, सविता जोशी, बबीता, सपना खर्कवाल, हेमा, बबीता गोस्वामी आदि थे। 
विज्ञापन


उधर लोहाघाट में चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने केक काटकर नर्सों को नर्सिंग दिवस की बधाई दी। हरीश कुमार और रंजना चंद के संचालन में सीएचसी की सभी स्टाफ नर्सों ने मरीजों की बेहतर सेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर रीना, बबीता बिष्ट, सीमा महर, सीमा भैसोड़ा,प्रमोद कुमार, संजय दताल, अंशु मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें