फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित और निकिता ने जीती चैंपियनशिप

Fri, 26 Oct 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद लगाता प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोरलचौड़ मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में चंपावत चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में यूनिवर्सल के रोहित रावत और जीजीआईसी टनकपुर की निकिता नाथ ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन जीआईसी के प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


 बालक वर्ग की ऊंची कूद में दीपक गुप्ता, मोहित, चंचल बिष्ट पहले तीन स्थानों पर रहे। बालिका वर्ग में पिंकी राणा, कविता, तुलसी राणा पहले तीन स्थान में रहे।110 मीटर बाधा दौड़ बालक वर्ग आयुष महर, रवींद्र, दीपक तथा बालिकाओं में तनुजा, कविता, निक्की पहले तीन स्थान पर रहे।

प्रतियोगिताओं का संचालन रघुराज देउपा, नरेश राय, जीवन मेहता आदि ने किया, जबकि निर्णायकों में महेंद्र बोरा, प्रदीप बोरा, नरेंद्र अधिकारी, उत्तम फर्त्याल , मुकेश वर्मा, मुकेश टम्टा, पुष्कर शर्मा, अमित वर्मा, कमल, नवीन जुकरिया, नवीन भट्ट, दिनेश पांडेय, विनोद पंत, निर्मला खाती, दिनेश उप्रेती, बीएन उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें