टनकपुर-पूर्णागिरि सड़क पर लादीगाड़ के पास लुढ़की चट्टान से बाइक निकालते ग्रामीण। संवाद न्यूज एज
- फोटो : CHAMPAWAT
पूर्णागिरि धाम/चंपावत। पूर्णागिरि मार्ग पर लादीगाड़ के पास सड़क पर शुक्रवार सुबह बड़ी चट्टान गिरने से आवाजाही बंद हो गई। चट्टान गिरते वक्त आवाजाही नहीं होने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। इस चट्टान के लुढ़कने से ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक आवागमन ठप हो गया। फंसे बाइक सवारों ने किसी तरह अपने वाहनों को पार कराया। प्रशासन ने मौसम के मद्देनजर पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने पर 19 सितंबर तक रोक लगाई है लेकिन सड़क बंद होने से सेलागाड़ और आसपास के लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इसके अलावा बारिश से आए मलबे ने चंपावत जिले की 14 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही रोक दी है।
चंपावत जिले की बंद सड़कें
बसौटी-रौकुंवर, पुनावे-सिप्टी-न्याड़ी, सूखीढांग-डांडा-मीडार, ठुलीगाड़-भैरव मंदिर, धौन-बड़ौली, स्याला-पोथ, चल्थी-नौलापानी, रौसाल-डूंगराबोरा-चकसिलकोट, डूंगराबोरा-कायल-मटियानी, बगोटी-डूंगरालेटी, बलूटा-पासम, बांकू-सुल्ला पाशम, बाराकोट-कोठेकरा और बाराकोट-मिर्तोली।
चंपावत जिले में हुई बारिश
चंपावत : 16 मिलीमीटर
लोहाघाट : 01 मिलीमीटर
पाटी : 12 मिलीमीटर
बनबसा : 19 मिलीमीटर