टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की कार्यशाला, डिपो शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। कार्यशाला शाखा के लिए कैलाश चंद्र भट्ट, डिपो शाखा के लिए जमुना अध्यक्ष चुनी गई। संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर चुनाव अधिकारी सिराजुद्दीन की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया।
कार्यशाला शाखा में अध्यक्ष के अलावा भूपेंद्र फर्त्याल को मंत्री, हरीश राम, सचिन श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, रमेश, नीरज श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री, जावेद को संगठन मंत्री, पंकज चौबे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नवीन, अनिल, नीरज, रवि, उमेश, चंदन, साजिद, नरेश अधिकारी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
डिपो शाखा में अध्यक्ष के अलावा रवि शर्मा मंत्री, सुरेंद्र चिलवाल, शलभ सक्सेना उपाध्यक्ष, मनोहर सिंह, धीरज फर्त्याल संयुक्त मंत्री, प्रवीन जोशी संगठन मंत्री, पूरन सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। सुधीर राम, कालीचरण, रामसूरत, पंकज सिंह, मोहन राम, वीरेंद्र, हरीश शर्मा, धीरज सिंह, दीपक को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नवगठित कार्यकारिणी ने निगम, कर्मचारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि निगम को घाटे में पहुंचाने वालों के खिलाफ संगठन असरदार मुहिम शुरू करेगा।