फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच बंद होने से रोड़वेज को 45 लाख का नुकसान

Sat, 28 Sep 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश से रोडवेज को तगड़ा झटका लगा है। वाया टनकपुर बस का संचालन न होने से रोडवेज को करीब 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बस सेवाओं का संचालन न होने से लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विगत 12 सितंबर से तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश में स्वांला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में मलबा आने से एनएच बंद हो गया। टनकपुर एनएच बंद होने से रोडवेज की बस सेवाएं ठप पड़ गई है। रोडवेज वाया देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी दिल्ली के लिए दो से तीन बस भेजी जा रही हैं, लेकिन उसमें सवारियां बहुत कम मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

बस का संचालन न होने से अब तक करीब 45 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। शनिवार को वाया देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी के लिए दो और दिल्ली के लिए एक बस भेजी गई। उसमें भी सवारियां बहुत कम मिल पाई। - दीपा वर्मा, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी लोहाघाट

रोडवेज इन रूटों पर करता था बस का संचालन
लोहाघाट। आपदा से पूर्व रोडवेज के लोहाघाट डिपो की ओर से वाया टनकपुर होते हुए नौ रूटों पर बस का संचालन किया जाता था, इसमें दिल्ली, गुरुग्राम, बरेली, देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल, पोंटासाहिब, काशीपुर, हल्द्वानी के लिए बस का संचालन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें