फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज ने शुरू की हल्द्वानी से श्रीरीठासाहिब बस सेवा

Fri, 06 Oct 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज ने हल्द्वानी से श्रीरीठासाहिब के बीच फिर बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी डिपो से चोरगलिया, टनकपुर, लोहाघाट होते हुए श्रीरीठासाहिब तक के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बस सेवा के एकाएक बंद किए जाने से क्षेत्रीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय लोगों ने भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था। रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक जैन के अनुसार हल्द्वानी डिपो की यह बस सुबह 6.30 बजे हल्द्वानी से चोरगलिया, नानकमत्ता साहिब होते हुए 9ः30 बजे टनकपुर, दिन में 1ः30 बजे लोहाघाट और शाम 5ः00 बजे श्रीरीठासाहिब पहुंचेगी। बस सेवा को संचालित किए जाने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह परवाल, मोहन चंद्र टिटगाई, दीपक शर्मा आदि ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त जताया है। बस सेवा शुरू होने से गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है। वहीं उच्च शिक्षा के लिए लोहाघाट महाविद्यालय आने वाली छात्राओं को भी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें