फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज ने फरीदाबाद के लिए शुरू की सीधी बस सेवा

Tue, 23 Sep 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट से फरीदाबार के लिए रवाना होती रोडवेज बस। स्रोत : रोडवेज
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो ने फरीदाबाद (हरियाणा) के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। रोडवेज के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि पहली नवरात्र से यात्रियों की सुविधा के लिए लोहाघाट से फरीदाबाद के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

एजीएम ने बताया कि बस लोहाघाट स्टेशन से निकलकर चंपावत, टनकपुर, बनबसा, खटीमा, रुद्रपुर, रामपुर, दिल्ली, निजामुद्दीन, बदरपुर बॉर्डर होते हुए फरीदाबाद पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि बस दोपहर दो बजे लोहाघाट से निकलेगी जो दूसरे दिन सुबह करीब पांच बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। इसके बाद वहां से शाम को छह बजे लोहाघाट के लिए रवाना होगी। बस का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा।
लोगों का कहना
रोडवेज की ओर से फरीदाबाद के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की पहल सराहनीय है। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। - भगवान सिंह ढेक, व्यापारी लोहाघाट
विज्ञापन


फरीदाबाद के लिए बस सेवा शुरू करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। रोडवेज की ओर से बस सेवा शुरू करना सराहनीय कदम है। बस के नियमित संचालित होने से लोग आसानी से गंतव्य तक पहुंचेंगे। - जगदीश मेहता, स्थानीय, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें