फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन वेतन काम करने को मजबूर रोडवेज कर्मी, तीन माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
वेतन की मांग को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करते रोड़वेज कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रहे रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

तीन माह से वेतन का भुगतान न मिलने पर नाराजगी जताई, एजीएम को ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मियों ने सहायक मंडलीय प्रबंधक को ज्ञापन देकर 15 दिन के भीतर वेतन का भुगतान न होने पर पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले शाखाध्यक्ष किशन सिंह के नेतृत्व में चालक, परिचालक और कार्यशाला संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। शाखा मंत्री रवींद्र जोशी के संचालन में हुए धरना प्रदर्शन में कर्मियों का कहना था कि तीन माह से उनके वेतन का भुगतान नहीं मिल पाया है। जिसके चलते उनके सामने परिवार के भरणपोषण की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों ने कार्यशाला में फोरमैन के साथ ही अन्य खाली पदों पर भी तैनाती की मांग की है। एजीएम आरके आर्या का कहना है कि कर्मियों के वेतन के प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदर्शन करने वालों में ललित जोशी, ललित भट्ट, सुरेश राम, नारायण धौनी, जगदीश सिंह, गिरीश, सतीश कुमार, जोगाराम, योगेश, रितेश, मदन कुमार, प्रकाश जोशी, कौस्तुब जोशी, गजेंद्र द्विवेदी, अशोक कुमार, राजेंद्र, मधुसूदन, राजेंद्र पटेल आदि शामिल थे।
फोटो 19 एलएचजी 02पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें