फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चारधाम यात्रा में तीन बसें भेजने से लड़खड़ाई रोडवेज की व्यवस्थाएं

Wed, 06 May 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो से चारधाम यात्रा के लिए तीन बसें भेजे जाने से डिपो में बसों की कमी हो गई है। डिपो में बसों की कमी के चलते कई रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया है। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी जगत नारायण ने बताया कि लोहाघाट डिपो से रोडवेज की तीन बसों को चारधाम यात्रा के लिए भेजा गया है। इस वजह से दिल्ली की दो बस सेवाएं बाधित हुई हैं। उन्होंने बताया कि वाया देवीधुरा-दिल्ली सेवा को एक दिन छोड़कर चलाया जा रहा है जबकि लोहाघाट से सुबह सात बजे जाने वाली दिल्ली सेवा एक मई से बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में डिपो में 28 बसें हैं जिनका संचालन दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, देहरादून, पोंटासाहिब, ऋषिकेश, बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल रूटों पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोहाघाट डिपो को 10 बसों की आवश्यकता है। बसों की कमी से संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


लोगों की पीड़ा
लोहाघाट डिपो में वैसे ही पूर्व से बसों की कमी बनी हुई है। तीन बसें चारधाम यात्रा में भेजकर लोगों की दिक्कतों को और बढ़ा दिया गया है। लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के आधार पर 10 नई बसें जल्द उपलब्ध कराई जाएं। -भुवन चौबे, पूर्व ग्राम प्रधान
विज्ञापन


यहां से पंचेश्वर, रौंसाल, बाराकोट, सिमलखेत, देवीधुरा, पाटी, रीठासाहिब आदि स्थानों के लिए जाते हैं। व्यापारी दिल्ली, बरेली आदि स्थानों से सामान लाने के लिए आवाजाही करते हैं। बसों की कमी के चलते लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। रोडवेज को बसों की संख्या जल्द बढ़ानी चाहिए। - नवीन ओली, व्यापारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें