फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज को दो दिन की होली में 20 लाख की चपत

Tue, 26 Mar 2024 09:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। होली पर्व पर रोडवेज परिवहन निगम को दो दिन में 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। बसों का संचालन नहीं होने से निगम को राजस्व हानि हुई है।
विज्ञापन

रोडवेज को होली पर्व से पूर्व शनिवार और रविवार को अतिरिक्त बसों के संचालन 10 लाख की अतिरिक्त आय हुई थी। मैदानी क्षेत्र में 25 और पहाड़ी क्षेत्र में 26 मार्च की होली से निगम को अधिक नुकसान हुआ। टनकपुर रोडवेज डिपो ने 23 और 24 मार्च को 62 बसों का संचालन किया। अन्य दिनों में डिपो 55 बसों का संचालन करता है। लोहाघाट डिपो ने चार अतिरिक्त बसों का संचालन किया। डिपो नियमित रूप से 15 बसों का संचालन करता है। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो ने 16 के बजाय 20 बसों का संचालन किया था। एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि दो दिन बसों के संचालन से 10 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ लेकिन दो दिन की होली के कारण 20 लाख का नुकसान हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें