फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज कर्मियों को जल्द मिलेगा पक्के भवनों का तोहफा

Thu, 24 Apr 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
खुशाल सिंह अ​धिकारी, विधायक लोहाघाट
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही पक्के कार्यालय भवन बनाने की मांग पूरी होने वाली है। इसके लिए शासन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यदायी संस्था ने करीब पांच करोड़ रुपये का आगणन तैयार कर शासन में भेजा गया है। जल्द ही शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस मामले को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने प्रमुखता से रखा शासन के सामने रखा था।
विज्ञापन

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कि लोहाघाट के रोडवेज डिपो के पास अपने पक्के कार्यालय भवन न होने से कर्मचारी जर्जर टिन शेडों में कार्य करने को मजबूर थे। गर्मी, बरसात और सर्दी में कर्मचारी खौफ के साये में टिनशेड में कार्य करते थे। वहीं एजीएम कार्यालय भी किराये के भवन में चल रहा है और कार्यशाला के भी बुरे हाल हैं। विधायक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों की दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने शासन में एससीपी मद में रोडवेज स्टेशन में कर्मचारियों के लिए टिनशेड के स्थान पर पक्के भवन, रोडवेज कार्यशाला में एजीएम कार्यालय और कार्यशाला बनाने की मांग प्रमुखता से रखी थी। विधायक ने बताया कि शासन की ओर से रोडवेज रोडवेज स्टेशन में भवन बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही भवन निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
कोट
रोडवेज बस स्टेशन में दो मंजिला भवन, छमनियां में कार्यशाला और एजीएम कार्यालय बनाने के लिए 4.85 करोड़ रुपये का आगणन तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। निर्माण कार्य की जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।- जीसी पंत, परियोजना प्रबंधक, पेयजल निर्माण एवं संसाधन इकाई लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें