फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन का भुगतान नहीं मिलने से रोडवेज कर्मचारियों में गुस्सा

विज्ञापन
टनकपुर में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी लंबित वेतन का भुगतान नहीं करने से रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध शुरू कर दिया है। संगठन ने कहा है कि निगम प्रबंधन और सरकार ने कोर्ट के आदेश की अवमानना करार दिया है। आगाह किया है कि चार नवंबर तक वेतन का भुगतान नहीं मिलने पर संगठन व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन

संगठन के मंडल अध्यक्ष सिराजुद्दीन, मंडल मंत्री नीरज सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काटी पट्टी बांधकर विरोध शुरू किया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि संगठन ने गत 22 अक्तूबर की मध्य रात्रि से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया था, लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से सरकार और निगम प्रबंधन को दीपावली से पहले कर्मचारियों को सितंबर और अक्तूबर के वेतन का भुगतान करने के आदेश देने से संगठन ने कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कर्मचारियों को दो माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वहीं सरकार ने उत्तरांचल परिवहन निगम कर्मचारी वेतन भोगी ऋण एवं बचत सहकारी समिति को भी कर्मचारियों के वेतन से की गई कटौती की करीब छह करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। जिससे कर्मचारियों को अपनी तत्काल आवश्यकता की पूर्ति के लिए समिति से ऋण नहीं मिल पा रहा है। विरोध-प्रदर्शन में अनुराग सिंह, डूंगर सिंह, नीरज सिंह, किशन लाल, पंकज चौबे आदि कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें