फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज कर्मी पर मधुमक्खियों का हमला

Mon, 10 Nov 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमलावर होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को रोडवेज परिसर में एक कर्मी पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उसका अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे रोडवेज कर्मी मनोज सिंह (37) पुत्र कुंवर सिंह रोडवेज परिसर में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन्हें डंक मारना शुरू कर दिया। वह हो-हल्ला कर इधर-उधर भागकर बचने की कोशिश करने लगे। मधुमक्खियों के डंकों के कारण उनकी हालत खराब हो गई। साथ ही उन्हें उप जिला अस्पताल टनकपुर ले गए जहां डॉ. जानेश्वर यादव ने उनका प्राथमिक इलाज किया।
बता दें कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन मधुमक्खियां हमलावर हो रही हैं। अब तक कई लोग अस्पताल में इलाज करा चुके हैं। पिछले एक सप्ताह में मधुमक्खियों ने अब तक 15 से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। गनीमत है कि हमले में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें