फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडेवेज को अतिरिक्त बसों के संचालन से चार लाख से अधिक का राजस्व

Sun, 24 Mar 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रंगों का त्योहार होली टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। होली पर्व पर अतिरिक्त बसों के संचालन से रोडवेज को करीब चार लाख से अधिक के राजस्व का लाभ मिला है।
विज्ञापन

टनकपुर रोडवेज डिपो ने होली पर्व पर 62 बसों का संचालन किया। अतिरिक्त बसों के संचालन से रोडवेज को तीन लाख का राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है। अमूमन टनकपुर डिपो की 55 बसों का संचालन होता है। डिपो ने सात अतिरिक्त बसों का संचालन किया। लोहाघाट डिपो से 50 हजार के राजस्व की आय प्राप्त हुई है।
लोहाघाट डिपो नियमित रूप से 15 बसों का संचालन करता है लेकिन होली को देखते हुए चार अतिरिक्त बस संचालित की गई। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो को भी 50 हजार से अधिक के राजस्व प्राप्त हुआ है। पिथौरागढ़ डिपो ने 16 के बजाय 20 बसों का संचालन किया। एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि शनिवार को अतिरिक्त बसों के संचालन से करीब चार लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। रविवार को भी करीब चार के अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें