फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज डिपो को दो लाख से अधिक का राजस्व का लाभ

Tue, 30 Jan 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन की हड़ताल से रोडवेज डिपो को दो लाख रुपये का लाभ हुआ है। हड़ताल से पिथौरागढ़, लोहाघाट, टनकपुर में टैक्सियों का संचालन बंद रहा। इस कारण अधिकतर यात्रियों ने रोडवेज की बस में सफर किया। इससे टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ रोडवेज की आय में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

जिले में 27 और 28 जनवरी को टैक्सी वाहनों की फिटनेस के विरोध में टैक्सी का संचालन बंद किया था। यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते रोडवेज डिपो को अतिरिक्त बस का भी संचालन करना पड़ा था। इससे परिवहन निगम की आय में भी इजाफा हुआ। एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि टनकपुर रोडवेज डिपो को एक लाख, लोहाघाट और पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो को 50-50 हजार के अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि टनकपुर रोडवेज डिपो विभिन्न रूट पर 105 बस का संचालन करता है। इनके संचालन से प्रतिदिन 16 लाख की आय होती है। लोहाघाट रोडवेज डिपो की 32 बस से पांच लाख की आय होती है। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो की 58 बस से करीब साढ़े आठ लाख की प्रतिदिन आय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें