फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो बदहाल

Thu, 16 Feb 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
रोडवेज डिपो बदहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो में टायरों की कमी के चलते बस सेवा पर असर पड़ रहा है। टायरों के अभाव में छमनियांचौड़ स्थित लोहाघाट डिपो की कार्यशाला में 14 बसें खड़ी हैं। इस कारण सात रूटों की बस सेवा प्रभावित हुई है। बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को लोहाघाट से दिल्ली के लिए चार, देहरादून के लिए दो, हल्द्वानी के लिए एक और चंपावत से नैनीताल के लिए एक बस का संचालन हो सका।
विज्ञापन


टायरों की कमी से लोहाघाट से रुद्रपुर, बरेली, रुड़की, धारचूला, दिल्ली, देहरादून और ऋषिकेश के लिए बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा कई और बसों के टायर घिसने के कारण वे भी खड़ी होने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। पिछले साल 26 दिसंबर से टायरों की कमी से बसों की सेवाएं बाधित होनी शुरू हो गई थी। डिपो को 26 टायर मिलने के बाद कुछ बसों का संचालन शुरू किया गया, लेकिन डिपो को कम से कम 40 और नए टायरों की तत्काल आवश्यकता है। यात्री प्राइवेट वाहनों में परेशानी और अधिक किराया देकर जाने को मजबूर हो रहे हैं।

लोहाघाट डिपो के फोरमैन दीपक सिंह का कहना है कि इन खड़ी बसों की सेवाओं को चालू करने के लिए 28 टायरों की और आवश्यकता है। सहायक मंडलीय प्रबंधक मोहम्मद नसीर का कहना है कि टायरों की मांग के लिए लगातार उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। बसों का संचालन ठप होने के कारण डिपो को रोज लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं डिपो की आठ बसें विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगी हुई हैं। 19 फरवरी से उन्हें उनके निर्धारित रूटों पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें