लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज डिपो लोहाघाट की कार्यशाला में पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की कमी के चलते रोडवेज बसों की धुलाई नहीं हो पाई। बिना धुलाई और सफाई के ही बसों का संचालन किया गया। इससे यात्रियों को भी असुविधा हो रही है।
पिछले कुछ समय से कार्यशाला में पानी की कमी बनी हुई है। वाहन चालक ललित जोशी, प्रकाश जोशी और कैलाश चंद्र, मनोज सिंह ने बताया कि सुंई लिफ्ट योजना से माह में केवल एक दिन ही पानी उपलब्ध होता है। इस कारण बसों की नियमित धुलाई में दिक्कत हो रही है। कहीं सीटों पर तो कहीं बस की बॉडी में गंदगी और धूल जमी हुई है।
कई बार विभाग को समस्या बताने के बावजूद कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। चालकों ने जल संस्थान से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया मामला संज्ञान में आया है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद