फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बस अड्डे पर ठहरेंगी मध्यरात्रि बाद बनबसा पहुंच रही रोडवेज बस

Fri, 20 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मध्यरात्रि बाद दूर दराज क्षेत्रों से बनबसा पहुंचने वाली रोडवेज बस बनबसा बैंक आफ बड़ौदा के निकट होटलों के सामने रोके जाने का नागरिकों ने विरोध किया है। बैंक के निकट होटलों के आगे बस रुकने से वहां टैक्सी चालक, ई रिक्शा और बाइक पर सवारी ढोने वालों की छीना झपटी से यात्री परेशान होते हैं। लोगों ने होटल स्वामियों पर रोडवेज चालक परिचालकों की सेवा कर बस होटलों के सामने ठहराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रोडवेज के आरएम पवन मेहरा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने बस बनबसा अड्डे पर रोकने के निर्देश दिए हैं। उधर, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि प्रतिदिन सुबह समय रोडवेज पर अव्यवस्था फैलाने और तय से अधिक किराया वसूलने वाले वाले चालकों के चालान किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें