फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस चंपावत बस अड्डे में हुई खराब

Fri, 21 Jun 2019 10:49 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत बस अड्डे में खराब होकर खड़ी पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन की बसों का जगह-जगह खराब होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ डिपो की बस चंपावत रोडवेज बस अड्डे पर खराब हो गई। बस (यूके 07पीए 2905) गुड़गांव से पिथौरागढ़ जा रही थी जिसमें 40 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन


रोडवेज बस खराब होने के बाद परिचालक ने यात्रियों को टिकट वापस किया। रोडवेज बस अड्डे में अन्य बसें नहीं होने से यात्रियों को गाडिय़ों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। सवारियों के साथ छोटे-छोटे बच्चे होने से परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में यात्री प्राइवेट और टैक्सी वाहनों से पिथौरागढ़ और लोहाघाट के लिए रवाना हुए। उत्तराखंड परिवहन की बसों के लगातार खराब होने से यात्रियों के लिए भी दिक्कतें हो रही हैं।

बृहस्पतिवार को धौन और मुडियानी के पास एक बस खराब हो गई। यात्री जसवंत सिंह, रमेश जोशी और भावना जोशी ने बताया कि वह गुड़गांव से पिथौरागढ़ के लिए बस में बैठे। कहा कि बस चंपावत बस अड्डे में खराब हो गई है। बस के वॉटर पंप में खराबी आ गई। बाद में बस ठीक करने के लिए लोहाघाट वर्कशॉप भेजा गया।
विज्ञापन


एआरएम केएस राणा ने बताया कि पिथौरागढ़ डिपो की बस का वॉटर पंप खराब होने से चंपावत बस अड्डे में खराब हो गई। बाद में बस को लोहाघाट वॉर्कशॉप में भेजा गया। बस ठीक होने के बाद गुड़गांव के लिए रवाना की जाएगी। 

फोटो 21 सीपीटी 10 पी।

यात्रियों को प्राइवेट वाहन से जाने की दी सलाह 
चंपावत। गुड़गांव से पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने बस बुलाने के बजाय टैक्सियों से जाने की सलाह दी। यात्री लंबे समय तक इंतजार करने के बाद टैक्सियों से अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें