फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-5 में पहली बार 25 सवारियों के साथ रवाना हुई रोडवेज बस

विज्ञापन
रोडवेज की बस में सवार यात्री। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना महामारी से पटरी पर उतरी रोडवेज बस सेवाएं अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी हैं। कोरोना काल में पहली बार रोडवेज बस को 25 सवारियां मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोहाघाट डिपो की लोहाघाट से हल्द्वानी गई रोडवेज बस में 25 सवारियों ने यात्रा की। परिचालक केडी जोशी ने बताया कि यात्रियों को अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने को कहा गया। लोहाघाट डिपो की ओर से हल्द्वानी मार्ग के लिए दो बस संचालित की गई है। अलबत्ता दिल्ली जा रही बसों में सवारी अब भी नहीं मिल रही है। दूसरी ओर टैक्सी वाहनों में भी निर्धारित सवारियों को ले जाने की छूट मिलने और लॉकडाउन की अवधि में बढ़ाया गया किराया कम होने से लोगों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

दो घंटे की इंतजारी के बाद मिली बस
चंपावत। रोडवेज की बसों का सीमित मात्रा में संचालन किए जाने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सितारगंज जाने के लिए नीड़ से पहुंची रेखा शर्मा और निशा शर्मा को दो घंटे की इंतजारी के बाद बस मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें