फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में खराब हुई रोडवेज की बस

Wed, 09 Aug 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में खराब हुई पिथौरागढ़ डिपो की बस से दूसरी बस में बैठने जाते परेशानी यात्री। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दिल्ली से यात्रियों को लेकर झूलाघाट जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस टनकपुर में खराब हो गई। गनीमत रही बस पहाड़ के रास्ते पर खराब नहीं हुई। अन्यथा बारिश के मौसम में यात्रियों को काफी परेशानी होती। रोडवेज प्रबंधन ने दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो की दिल्ली से झूलाघाट जा रही बस (यूके 07 पीए-4287) बुधवार की सुबह दिल्ली से टनकपुर पहुंची। कुछ देर स्टेशन पर रुकने के बाद बस झूलाघाट के लिए रवाना हुई तो ककराली गेट बैरियर के समीप खराब हो गई। बस में 33 यात्री सवार थे। उक्त मार्ग बंद होने से पुलिस ने पहाड़ जाने वाले वाहनों को ककरालीगेट पर ही रोक रखा था। यात्रियों को जब बस के खराब होने का पता चला तो उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों को फोन पर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें