फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी सूरत में गांव से नहीं बनने दी जाएगी सड़क: गहतोड़ी

विज्ञापन
बनबसा गुदमी ग्रामसभा में आयोजित बैठक में विधायक व अन्य। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के सूखा बंदरगाह को भारत से जोड़ने के लिए प्रस्तावित सड़क के विरोध में विधायक कैलाश गहतोड़ी भी ग्रामीणों के समर्थन में आगे आए हैं। विधायक ने दो टूक कहा है कि वे सड़क निर्माण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन ग्रामीणों की भूमि से सड़क किसी सूरत में नहीं बनने दी जाएगी। उन्होंने एसडीएम को वन भूमि से सड़क का सर्वे कराने को कहा है।
विज्ञापन

नेपाल के कंचनभोज में नेपाल सरकार की ओर से बनाए जा रहे सूखा बंदरगाह को भारत से जोड़ने के लिए भारतीय क्षेत्र गढ़ीगोठ के लाटाखल्ला और भैंसाझाला से सड़क और संयुक्त जांच चौकी की कोशिश चल रही है। इसके लिए लोकेशन सर्वे किया जा रहा है, जबकि ग्रामीण गांव से सड़क बनाने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से सड़क का निर्माण किए जाने से उनके पास न तो मकान बचेगा और ना ही भूमि।
ग्रामीणों के विरोध के बीच बृहस्पतिवार को विधायक गढ़ीगोठ पहुंचे। विधायक ने एसडीएम की मौजूदगी में बैठक कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रस्तावित सड़क का निर्माण किसी सूरत में गांव से नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने एसडीएम को वन भूमि से सड़क की लोकेशन सर्वे कराने को कहा है। बैठक में सभी ग्रामीण खाली पड़ी वन भूमि से सड़क बनाने की मांग पर अड़े रहे। इसके चलते सड़क को लेकर सर्वमान्य हल नहीं निकल पाया। इस मौके पर टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिला महामंत्री दीपक रजवार, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, ग्राम प्रधान विनीता राना, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत बसेड़ा, गजेंद्र सामंत समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें