फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच से जीआईसी चल्थी तक बनेगी सड़क

Sun, 13 Aug 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के खनन प्रभावित क्षेत्र के पास स्थित जीआईसी चल्थी को जल्द ही सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला फाउंडेशन के खनन न्यास निधि से चौदह लाख रुपये की मंजूरी मिली है। इससे ग्राम पंचायत दियूरी के तालका तोक को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से खनन न्यास निधि में जीआईसी चल्थी के लिए सड़क निर्माण के साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच से ग्राम पंचायत दियूरी के तोक तालका तक भी सड़क बनाई जाएगी। कार्यदायी संस्था लोनिवि ने दोनों कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि एनएच से जीआईसी चल्थी तक करीब दो किमी और एनएच से दियूरी ग्राम पंचायत के तालका तोक तक डेढ़ किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। दोनों सड़कों का निर्माण कार्य तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
बाक्स
मानसखंड कॉरिडोर के तहत लधिया नदी में होगा पुल का निर्माण
चंपावत। राज्य योजना में मानसखंड कॉरिडोर और पर्वतमाला योजना के तहत गुरुद्वारा रीठा साहिब के पास लधिया नदी पर डेढ़ लेन का पुल बनाया जाएगा। ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि परेवा तक सड़क निर्माण के पहले चरण का कार्य करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गईं हैं। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
सांस्कृतिक मंच मटेला तक सड़क के लिए सर्वे पूरा
चंपावत। पुनाबे-सिप्टी-न्याड़ी सड़क के किमी सात से सांस्कृतिक मंच मटेला तक सड़क निर्माण के लिए लोनिवि ने सर्वे पूरा कर लिया है। जिला योजना में मटेला सांस्कृतिक मंच तक सड़क निर्माण के लिए पंद्रह लाख रुपये का आवंटन हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें