फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-बनबसा के बीच रात बारह से सुबह आठ बजे तक हाईवे पर भारी मालवाहक वाहनों पर रोक

विज्ञापन
बनबसा सैनिक छावनी में चल रही सेना भर्ती रैली में दौड़ के दौरान घायल युवक तरूण सिंह खोलिया। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा सैनिक छावनी में चल रही सेना भर्ती रैली के चलते सुरक्षा के मद्देनजर भर्ती अवधि में टनकपुर-बनबसा के बीच हाईवे रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक भारी माल वाहक वाहनों के लिए बंद रहेगा। भर्ती के पहले दिन के हालात को देख पुलिस की रिपोर्ट पर प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

शनिवार से बनबसा सैनिक छावनी में सेना भर्ती रैली शुरू हुई है, जो आगामी 30 सितंबर तक चलेगी। सेना भर्ती के लिए हुए पंजीकरण के मुताबिक हर दिन साढ़े तीन हजार से चार हजार युवाओं के भर्ती में शामिल होने का अनुमान है। बनबसा का सेना भर्ती स्थल हाईवे से लगा हुआ है। सुबह दो बजे से अभ्यर्थियों को मैदान में इंट्री दी जा रही है। जिस कारण हाईवे पर रात बारह बजे से ही युवाओं की भारी भीड़ और लंबी लाइन लगी रही है।
हाईवे पर युवाओं की भीड़ के बीच वाहनों की आवाजाही से कभी भी हादसे का खतरा बना हुआ है। पहले दिन के हालात देख बनबसा थानाध्यक्ष जसवीर सिंह की सुरक्षा के लिहाज से बनबसा-टनकपुर के बीच रात बारह बजे से सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि डीएम के निर्देश पर फिलहाल भारी मालवाहक वाहनों का संचालन रात बारह बजे से सुबह आठ बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है लेकिन यात्री वाहनों पर यह प्रतिबंध नहीं रहेगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांची
टनकपुर। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने शनिवार को बनबसा सैनिक छावनी में सेना भर्ती रैली स्थल के आसपास लगी खाद्य सामग्री की दुकानों पर छापा मारकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची। उन्होंने बताया कि फिलहाल खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि भर्ती स्थल की दुकानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता पर बराबर नजर रखी जा रही है।
दौड़ में डीडीहाट के युवक का टूटा पैर, गर्मी से दो युवक हुए बेहोश
टनकपुर। सेना में भर्ती के लिए शनिवार को पहले दिन हुई दौड़ में एक युवक के पैर की हड्डी टूट गई। संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट तहसील के नारायण नगर का रहने वाला तरुण सिंह खोलिया (20) पुत्र भाष्कर सिंह खोलिया दौड़ते वक्त अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद चिकित्सा टीम ने एंबुलेंस से उसे फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके जोशी ने बताया कि युवक के पैर की दोनों हड्डियां टूट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इधर, तेज धूप में बैठे रहने से पिथौरागढ़ जिले के दो युवक भी बेहोश हुए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि भूपेश सिंह और नरेश सिंह नामक युवक तेज धूप की तपिश से बेहोश हो गए थे, जो उपचार के बाद ठीक हो गए।

बनबसा में सेना भर्ती स्थल पर हाईवे किनारे खड़े युवाओं को नियंत्रित करता पुलिस कर्मी।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें