फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सड़क नहीं सुधरी, मरीजों और किसानों की बढ़ी परेशानी

Sun, 29 Nov 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। ग्राम पंचायत परेवा के राजस्व गांव डाबरी में मजेड़ा समाधि से गांव तक दो किमी मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोनिवि पांच साल बाद भी सड़क को ठीक नहीं कर पाया है। इससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण मोहन चंद्र टिटगांई ने बताया कि उनकी 83 वर्षीय हृदय रोग से पीड़ित माता को 29 नवंबर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना है, लेकिन सड़क की बदहाली से परेशानी हो रही है। वहीं, सड़क सुविधा नहीं होने से गडेरी, संतरा, माल्टा, नींबू और मिर्च समेत किसानों की उपज मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत की मांग की है। उन्होंने मामले में डीएम मनीष कुमार को भी पत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें