फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनागाड़ में 11 घंटे से अधिक बंद रहा मार्ग, किरौड़ा ने भी तीन घंटे राह रोकी

Wed, 21 Aug 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में मलबा आने से बंद सड़क को खोलने में लगी  लोनिवि की जे
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ और क्षेत्र में भारी बारिश से नदी नालों के उफनाने का क्रम जारी है। पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ नाले के उफनाने से करीब 11 घंटे से अधिक बंद रहा। सड़कें मलबे से पट गईं। मार्ग पर ही सुबह तीन घंटे किरौड़ा नाले ने भी राह रोकी। इससे मार्ग पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रुक- रुक कर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्णागिरि मार्ग पर किरौडा नाला और बाटनागाड़ तेज बारिश होने ही उफान पर हैं। बीते दिनों किरौड़ा में मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं से भरा वाहन बह गया था। हादसे में दो की मौत और एक नौ वर्षीय बालक बह गया, इसकी तलाश जारी है। सोमवार की रात भी दो बाइक सवार उफान में फंस गए। दोनों ने बाइक छोड़कर जान बचाई थी। बाटनागाड़ में भारी मलबा आने पर लोनिवि की पोकलेन और जेसीबी मलबा हटाने के लिए तैनात हैं।
लोनिवि के अनुसार मंगलवार रात बारिश से पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनगाड़ के उफान में आने से भारी मलबा सड़क पर आ गया। इससे पूर्णागिरि मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। बुधवार सुबह से ही लोनिवि की जेसीबी मलबा हटाने में जुटी। सुबह करीब 11 बजे मार्ग खोला जा सका। इस बीच सुबह छह से आठ बजे तक पूर्णागिरि मार्ग पर ही किरौड़ा के उफान पर आने से मार्ग बंद रहा। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि बरसात को देखते हुए नदी नालों के किनारे के लोगों को निरंतर आगाह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें