लोहाघाट (चंपावत)। लंबे इंतजार के बाद शासन ने गुमदेश के पुलहिंडोला में मोटर मार्ग में डामरीकरण की स्वीकृति दे दी है। कार्यदायी संस्था लोनिवि ने डामरीकरण के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। जिला योजना में किमतोली-खालगढ़ा-पुल्ला मोटर मार्ग से पुल्ला बाजार और गांव तक एक किलोमीटर डामरीकरण के लिए 14 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि मोहित पाठक का कहना है कि मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग लंबे समय से ग्रामीण उठा रहे थे।
इधर, ग्रामीण मदन सिंह धौनी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र पाटनी का कहना है कि पुल्ला बाजार से गांव तक मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग लगातार उठाई जा रही थी। शासन की ओर से स्वीकृति मिलने से अब लोगों को दिक्कतें दूर होंगी।