फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन से सड़क है जाम, लोग परेशान, बेखबर अफसरान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत तरकुली में पीएमजीएसवाई की सड़क के पिछले 20 दिनों से बंद होने के कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सड़क को खोलने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी के माध्यम से डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि लेटी-तरकुली सड़क पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण मलबा आने के कारण बंद है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दैनिक आवश्यकता से संबंधित सामान लाने के लिए दस से 15 किमी की पैदल दौड़ लगानी पड़ रही है। कफल्टा, बांस, बरकूम, बमनगांव, रियांसी, आमड़ा और तरकुली के ग्रामीण कई बार कार्यदायी संस्था और ठेकेदार से सड़क से मलबा हटाने की मांग कर चुके हैं।
विभागीय अधिकारियों की ओर उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने दैवीय आपदा मद से बंद सड़क को जल्द से जल्द खोलने की मांग उठाई है। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान रेनू देवी, पूर्व प्रधान महा सिंह, जगत राम, सावित्री देवी, पान सिंह, राकेश सिंह के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, सूरज प्रहरी, अशोक कार्की, रोहित बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बारिश से हुए भूकटाव का मुआवजा देने की मांग
चंपावत। सीमांत तरकुली के ग्रामीणों ने भारी बारिश हुए भूकटाव और खेती के नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सड़क में सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण बारिश में मलबा ग्रामीणों के खेतों में भर गया है तथा कई लोग भूमिहीन हो गए हैं। उन्होंने भूकटाव का मुआवजा दिए जाने और सुरक्षा दीवार बनाए जाने की मांग उठाई है। इस मौके पर महेश राम, गोविंद राम, प्रमोद सिंह, शिवशंकर सिंह, योगेश सिंह, जोत सिंह, पवन सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें