फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाइन लाइन के लिए खोदी सड़क, लोगों की बढ़ी मुसीबत

Fri, 26 Dec 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के मीनाबाजार के पीेछे पानी की लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क । स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के मीना बाजार स्थित आदर्श कालोनी में जल संस्थान ने पाइप लाइन नालियों से शिफ्ट करने के लिए खोदी गई सड़क का कार्य अधूरा छोड़ने पर लोग भड़क गए हैं। ग्रामीणों ने अधूरे कार्य को जल्द पूरा कर सड़क मार्ग को यातायात योग्य बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी निवासी डाॅ. सुधाकर जोशी, अनूप कुमार, राजेंद्र रावत, कैलाश सिंह बोहरा आदि ने बताया कि पिछले 10 दिनों से जल संस्थान ने पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए मार्ग पर गहरी खोदाई कर दी, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। मजदूर अधूरा काम छोड़कर चलेगए। इससे बुजुर्गों और अन्य लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा से इसकी शिकायत कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष वर्मा ने जल संस्थान से शीघ्र कार्य पूरा कराने की बात कही। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूर काम छोड़कर चले गए थे, इससे कार्य रुक गया। अब शनिवार से कार्य फिर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें