फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की कटिंग पूरी, खुशी से झूमे ग्रामीण

Wed, 28 Feb 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
खेतीखान-बुंगाबिरौड़ा सड़क में पहली बार बस पहुंचने पर खुशी जताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी विकासखंड में खेतीखान से बुंगाबिरोड़ा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत मोटर मार्ग के पहले चरण का काम पूरा होने से लोग गदगद हैं। अब तक यहां के लोगों को लंबा फासला पैदल पार करना होता था। सड़क बनने से उन्हें इससे निजात मिलेगी। सड़क की कटिंग पूरी होने पर गांव में पहली बार केमू की बस पहुंचने से ग्रामीण खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र पाटनी ने बताया कि खेतीखान से बुंगाबिरोड़ा तक की 7.250 किमी सड़क की कटिंग पूरी कर ली गई है। इसके बाद सड़क के डामरीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्रामीणों का कहना था कि बुंगाबिरोड़ा सड़क बनने से तपनीपाल, खेतीखान, पाटी, धूनाघाट, बांजगांव के लोगों को लाभ होगा। इस मौके पर सहायक अभियंता वीरेंद्र बोहरा, ओमवीर सिंह, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, दीपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र डिक्टिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें