फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ग्रामीणों ने मंच-बकोड़ा सड़क के निर्माण में देरी पर जताया रोष

Thu, 30 Mar 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के सीमांत बकोड़ा में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : चंपावत के सीमांत बकोड़ा में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले की सीमांत न्याय पंचायत सिमियाउरी के बकोड़ा में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।

बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने मंच-बकोड़ा सड़क के निर्माण में देरी को लेकर रोष जताया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग से सभी आपत्तियों का निस्तारण कर सड़क का निर्माण जल्द किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम की अध्यक्षता में बकोड़ा में बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर लगाए जाने की भी मांग की। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजना बोहरा, प्रतिनिधि दिनेश सिंह बोहरा, पूर्व प्रधान फतेह सिंह बोहरा, गोविंद जोशी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. राज करण, सुपरवाइजर मीरा, वन स्टॉप सेंटर से रितु आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें