फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर जौलजीबी रोड निर्माण शुरू

Fri, 13 Jan 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
टनकपुर जौलजीबी रोड निर्माण शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग के पास भूमि हस्तांतरण का आदेश पहुंचने पर टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण कार्य के लिए सड़क के दायरे में आ रहे पेड़ों का छपान कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चंपावत और पिथौरागढ़ जिले को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद निर्माण के लिए गठित अलग इकाई (पीआईयू) ने 28 दिसंबर 16 को भूमि पूजन कर निर्माण शुरू किया तो वन विभाग ने भूमि हस्तांतरण आदेश न मिलने की बात कहकर निर्माण रुकवा दिया था।

पीआईयू के अधिशासी अभियंता बीसी पंत के मुताबिक सड़क की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद ही सड़क का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन दो जिलों का मामला होने से भूमि म्यूटेशन की नोटिफिकेशन फाइल को कुमाऊं आयुक्त की मंजूरी न मिलने से वन विभाग को आदेश नहीं मिल पाया था। आयुक्त के हस्ताक्षर के बाद अब वन विभाग को 10 जनवरी को आदेश उपलब्ध कराया गया। तभी शुक्रवार से सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इधर रेंजर बीके महरा ने बताया कि डीएफओ से आदेश मिलने के बाद सड़क निर्माण के दायरे में आ रहे पेड़ों का छपान किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें