फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के वाहन पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
चंपावत में एनएच में स्वांला के पास बेहद संवेदनशील बनी सड़क। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर लगातार पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। शुक्रवार को भारत- नेपाल अधिकारियों की बैठक में शिरकत करने जा रहे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी के वाहन में एक बड़ा बोल्डर गिर गया।
विज्ञापन

स्वांला और अमोड़ी के बीच हुए इस हादसे में सीएमओ सहित स्टाफ के लोग बाल बाल बच गए। इस दौरान राजमार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। भारत-नेपाल अधिकारियों की बैठक में शामिल होने जा रहे डीएम एसएन पांडेय सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी भी जाम में फंस गए।
पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने बरसात के दौरान जरूरी पड़ने पर ही यात्रा करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एनएच पर स्वाला चल्थी अमोड़ी के पास पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे कई घंटों जाम भी लग गया । जाम में यात्री घंटों तक फंसे रहे। वहीं मौसम विभाग ने दो दिनों तक और बारिश ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना जताई है।

चंपावत के स्वांला में पहाड़ी से पत्थर गिरने से बंद राजमार्ग।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें