टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में रोड बंद होने से स्वांला के पास खड़े वाहन।
- फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर मंगलवार को स्वांला के पास मलबा आने से आवाजाही करीब तीन घंटे तक आवाजाही ठप रही। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग फंसे रहे। आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक चंपावत से 22 किमी दूर स्वांला के पास सुबह 5.7 बजे मलबा आने से आवाजाही ठप रही।
मलबा आने से करीब तीन घंटे तक आवाजाही ठप रही। एनएच खंड और काम करा रही शिवालया कंपनी ने भारी मशक्कत के बाद मार्ग को खोला। करीब 8.57 बजे रोड को खोला जा जसका। जाम के चलते टनकपुर और पिथौरागढ़ को जाने वाले यात्रियों को भारी समस्या झेलनी पड़ी।
चंपावत जिले के बंद पांच ग्रामीण मार्ग:
अमोड़ी-छतकोट, धौन-सल्ली, स्याला-पोथ, रौसाल-डुंगराबोरा-कायल-मटियानी और सूखीढांग-डांडा-मिनार मोटर मार्ग।
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा:
चंपावत: 4 एमएम।
लोहाघाट: 1 एमएम।
पाटी: 3 एमएम।
बनबसा: 1 एमएम।