ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क के बीच मलबा आने से कठिन हालात से रास्ता पार करते पूर्णागिरि के श्रद्धा
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। बाटनागाड़ और हनुमानचट्टी में मलबा आने से पूर्णागिरि मार्ग शनिवार रातभर बंद रहा। इसके चलते श्रद्धालुओं सहित आम ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह करीब 11:15 बजे मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।
जानकारी के अनुसार ककरालीगेट से ठुलीगाड़ के बीच बाटनागाड़ में रात के समय मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था। वहीं ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर मार्ग के बीच हनुमानचट्टी पर पत्थरों के गिरने से आवाजाही बंद हुई थी। इस कारण पूर्णागिरि से श्रद्धालुओं को टनकपुर लौटने में दुश्वारी हुई। इधर बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से रातभर पूर्णागिरि क्षेत्र में अंधेरा रहा। सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
यातायात बाधित करने पर दो लोगों का चालान
पिथौरागढ़। प्रभारी निरीक्षक डीडीहाट हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सड़क पर रेता डालकर यातायात व्यवस्था बाधित करने पर पुष्कर सिंह निवासी भड़गांव और आनंद सिंह निवासी बुड़काफल का 10-10 हजार रुपये का चालान किया। इधर चौकी प्रभारी ऐंचोली एसआई शंकर सिंह की टीम ने नशे में वाहन चलाने पर चालक पंकज सिंह और चौकी प्रभारी ओगला एसआई मीनाक्षी देव की टीम ने चालक भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। इसके अलावा मिशन मर्यादा के तहत जिले में 102 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर बाहरी जनपदों से आए 50 मजदूरों, व्यक्तियों, फड़-फेरी, रेहड़ी और ठेले वालों का सत्यापन किया।