फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा में 605 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ ने जिले में स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। शाहजहांपुर (यूपी) निवासी एक युवक से 605 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आईजी और एसपी ने पुलिस टीम को 11-10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


वर्ष 2025 तक राज्य को नशामुक्त करने के मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत एसपी देवेंद्र पींचा और सीओ अविनाश वर्मा के निर्देश पर पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए मुस्तैदी से काम कर रही है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि शनिवार रात को गढ़ीगोठ से नेपाल जाने वाले कच्चे मार्ग पर संदिग्धावस्था में एक बाइक (यूपी 27 एडी 7826) को रोक गया।
तलाशी में यूपी शाहजहांपुर जिले के ग्राम परशरामपुर मीरनपुर थाना कटरा निवासी जागेश्वर दयाल (35) के कब्जे से 605 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 3940 रुपये भी बरामद हुए। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पूर्व में उसका भाई मान सिंह यूपी के बिलसंडा शाहबाद (हरदोई) में स्मैक का कारोबार करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। भाई के गिरफ्तार होने के बाद उसने स्मैक बेचने को नए क्षेत्र की तलाश की। नेपाल की तरफ स्मैक के दाम बहुत अधिक मिलने की बात पर इस क्षेत्र में स्मैक बेचने की योजना बनाई। घर पर बनाई स्मैक को जागेश्वर दयाल शनिवार की रात नेपाल में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस उसके और उसके भाई के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई ललित पांडेय, एसओजी के एचसी मतलूब खान, एचसी गणेश बिष्ट, पुलिस के एचसी जगवीर सिंह, एचसी संजय शर्मा, सिपाही नवल किशोर, सूरज कुमार, सर्विलांस के सिपाही विनोद जोशी, गिरीश भट्ट और सिपाही सद्दाम हुसैन।

इस वर्ष अब तक पुलिस ने स्मैक के पकड़े 18 मामले

बनबसा (चंपावत)। बनबसा पुलिस ने इस वर्ष स्मैक के अब तक 18 मामलों में 999.39 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है। इसमें शनिवार को सबसे अधिक 605 ग्राम स्मैक पकड़ी गई है। इसके अलावा एक आरोपी से 1.900 ग्राम चरस और दो आरोपियोंं से 292.55 ग्राम अफीम भी पकड़ी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें