चंपावत में चल्थी-कठौल के समीप राजमार्ग में आए मलवे को हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कठौल (चल्थी) के पास भारी मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर मंगलवार को भी घंटों आवाजाही बाधित रही। ये नौबत आई। राष्ट्रीय राजमार्ग और आरजीबीएल कंपनी के भारी मशक्कत के बाद 11 बजे बाद यातायात सुचारु हुआ।
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर कठौल के पास भारी मलबे से मंगलवार को करीब छह घंटे तक आवाजाही ठप रही। इसके चलते रास्ते में फंसे लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि जेसीबी और पोकलैंड मशीन के जरिए आए मलबे को हटाया जा सका। करीब 11 बजे बाद आवाजाही सुचारु हो सका।